How to make Mung daal namkeen at home ?


How to make Mung daal namkeen at home ?

15 February, 2019 Views - 1664

कैसे बनाये घर में मूंग दाल नमकीन ?

आइये सीखते है कैसे हम घर पर ही स्वादिष्ट और क्रिस्पी मूंग दाल नमकीन बना सकते है।

आवश्यक सामग्री :-

  1. मूंग दाल (आवश्यकता अनुसार )
  2. 250 मी ली तेल
  3. नमक (स्वाद अनुसार)
  4. बेकिंग सोडा (ऑप्शनल )
  5. सूती कपड़ा
  6. स्टील की छाननी

बनाने की विधि :-

  • मूंग दाल नमकीन बनाने के लिए सब से पहले दाल को अच्छे से धोना है उसके बाद इसे 3 – 4 घंटो के लिए भिगोने के लिए रखना है।
  • नमकीन बनाने से पहले दाल को सूती कपड़े पर कम से कम 1 घंटे के लिए सूखने के लिए रख दे। आप चाहे तो इसमें बेकिंग सोडा मिला सकते है ताकि नमकीन और ज्यादा सॉफ्ट और क्रिस्पी बने।
  • अब कढ़ाई में तेल डालिए और उसे हाई फ्लेम पर गरम कीजिये।
  • तेल गरम हो जाने के बाद छलनी (स्टील) लीजिये और उसमे थोड़ी सी मूंग दाल ले।
  • अब मूंग से भरी छलनी को तेल में डाल दे और गैस की फ्लेम मीडियम कर दे ताकि मूंग दाल अच्छे से और डीप फ्राई हो सके। अब फ्राइड दाल को छननी से निकाल कर दुसरे बर्तन में रख दे। ये सारी प्रोसेस तब तक रिपीट करे जब तक पूरी मूंग दाल फ्राई न हो जाये।
  • जब पूरी मूंग फ्राई हो जाये उसके बाद इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दे।
  • जैसे ही ये ठंडी हो जाये तो उसमे स्वादानुसार नमक मिला ले , अब ये मूंग दाल नमकीन पूरी तरह से तैयार है।
  • आप इसे अपने परिवार , दोस्तों और रिश्तेदारों को चाय के साथ स्नैक्स के तौर पर सर्व कर सकते है। खास करके बारिश और सर्दियों के दिनों में मूंग दाल नमकीन को चाय से खाने की बात ही कुछ अलग है।
  • अगर आप चाहे तो एक साथ ज्यादा नमकीन भी बना सकते है पर इसके लिए आपको इसे एक एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करना पड़ेगा ताकि इसे मोस्चर से बचाया जा सके।

Cooking   Health and Lifestyle   1664

Rated 0 out of 0 Review(s)

Loading more posts