हिमाचल किन्नौर के अमित नेगी ने एवरेस्ट फतह किया | Amit Negi of Himachal Kinnaur scales Everest


हिमाचल किन्नौर के अमित नेगी ने एवरेस्ट फतह किया | Amit Negi of Himachal Kinnaur scales Everest

12 June, 2021 Views - 4649

आज हम जो बात करने जा रहे है वो हिमाचल के लिए, देश के लिए गर्व की बात है |  हिमाचल प्रदेश के युवा, उम्र महज 24 साल, मुकाम पहले ऐसे व्यक्ति जिन्होंने as a सिविलियन एवेरेस्ट की चढाई पार कर इतिहास बना दिया |

आज हम बात कर रहे है हिमाचल प्रदेश में किन्नौर जिले की आदर्श पंचायत बटसेरी के युवा जिसकी उम्र महज 24 की है नाम है अमित नगी | जिसने हाल ही में एक रिकॉर्ड अपने नाम किया है | रिकॉर्ड ये कि एवेरेस्ट की चोटी को अपने कदमों के निचे ला दिया | जी हाँ युवा अमित नेगी ने साहस का परिचय देते हुए विश्व की सबसे ऊँची चोटी को चढ़कर देश, प्रदेश और किन्नौर जिले का नाम रोशन किया है | वर्ष 2021 में एवरेस्ट की चढाई पार करने वाले अमित पहले सिविलियन अवेरेस्टर बने है | महज 24 वर्ष की आयु में और कोरोना महामारी जैसी विकट परिस्थितियों में भी अमित ने विश्व की सबसे ऊँची छोटी माउन्ट एवेरेट को फतह किया |

एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाले 10 सदस्यीय दल में, भारत के केवल तीन लोग शामिल थे। बचपन से ही पहाड़ों पर चढ़ाई करने के शौक रखने वाले अमित ने एवरेस्ट पर चढ़कर वर्ष 2021 के पहले सिविलियन एवरेस्टर का खिताब पाया है।

आपको बता दु हिमाचल से अमित कुमार नेगी आईएमएफ एवरेस्ट मैसिफ ऐक्सपीडिशन 2021 के लिए चयनित पहले नागरिक हैं|

अमित नेगी ने नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी से बेस कोर्स और राष्ट्रीय पर्वतारोहण और संबंध खेल संस्थान अरूणाचल प्रदेश से एडवांस कोर्स किया है|


Amit Negi Everest 2021   Facts and Figures   4649

Rated 0 out of 0 Review(s)

Loading more posts